पंचायत तंत्र - रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान को लेकर भाजपा को झूठ बोलने के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि झूठ बोलने वाली, लोगों को ठगने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है. भारत सरकार चावल लेती है, धान से ही तो चावल बनता है. आप धान खरीदते हैं, भारत सरकार चावल खरीदती है, उसी धान से हम चावल बनाते हैं, और उसका समर्थन मूल्य भारत सरकार निर्धारित करती है।
अरुण साव ने कहा कि यह झूठ ना बोलें, जनता के बीच भ्रम ना फैलाएं कि आप धान खरीदते हैं. आप जो धान खरीदते हैं उसका पूरा चावल भारत सरकार खरीदती है, और भारत सरकार आपको पैसा देती है, इसलिए झूठ-भ्रम फैलाने की आवश्यकता नहीं है. भारत सरकार आज 2183 रुपए आपको धान के बदले देती है, और जो समर्थन मूल्य बढ़ा है, आप उसका भी लाभ किसानों को नहीं दे रहे थे, जेब में डाल रहे थे. किसानों को पाई-पाई का भुगतान राज्य सरकार करें, जो केंद्र ने निर्धारित किया।