Tuesday, 09 September 2025

बोइंग प्लेन का अनोखा सफर, यहां उड़ेगा नहीं, सड़क पर चलेगा

एम्स्टर्डम। बोइंग 747- 400 प्लेन एक अनोखी ही यात्रा पर जा रहा है, जिसे देखना दिलचस्प होगा। दरअसल, इस बार बोइंग विमान हवाई सफर की जगह, सड़क पर चलेगा। मंगलवार को 150 टन के प्लेन को एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से कोरेंडन विलेज होटल के गार्डन तक ले जाया जाएगा। शिफोल से यह A9 हाईवे और एक प्रांतीय सड़क से गुजरते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेगा।
कभी इस विमान को 'सिटी ऑफ बैंकॉक' के रूप में जाना जाता था। बीते 30 सालों तक विश्वसनीय सेवा देने के बाद केएलएम का यह विमान अपने पंखों को आराम देगा। कोरेंडन के रंग में रंगने की तैयारी इसे रोम भेजा गया था और इसके बाद विमान रीसाइक्लिंग कंपनी एएलएस ने इसे सभ सेवा योग्य भागों को हटा दिया।
डच स्पेशलाइज्ड कंपनी मैमोएट सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेलर की मदद से इसे 5 फरवरी (रात 11 बजे से 7 बजे तक), 8 फरवरी (आधी रात से 4 बजे तक) और 9 फरवरी (आधी रात से 4 बजे तक) ट्रांसपोर्ट कर ले जाएगी। बोइंग की यात्रा का सबसे रोमांचक हिस्सा अंतिम चार घंटे का सफर होगा, जब यह A9 हाईवे से गुजरेगा। इस तरह सड़क पर इस हाईवे से गुजरने वाला यह पहला विमान बन जाएगा।
अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के बाद, विमान को 'कोरेंडन बोइंग 747 एक्सपीरियंस' में बदल दिया जाएगा, जो 2019 के मध्य में अपने दरवाजे खोलेगा। यह कैसा होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बताते चलें कि कोरेंडन विलेज होटल सोनी के पूर्व मुख्यालय में पिछले साल खोला गया था। इसमें 680 से अधिक कमरे, सुइट्स और अपार्टमेंट्स हैं। यह बेनेलक्स (बेल्जियम का राजनीतिक-आर्थिक संघ, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग) का सबसे बड़ा होटल है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed