
publicuwatch24.-भिलाई। अंकुश देवांगन द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में बनाई गई पेन्टिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पेन्टिंग में उन्होंने छः दिन पहले ही शादी हुए महिला के यकायक विधवा हो जाने के दृश्य का कारूणिक चित्रण किया है। सिर झुका कर सुख चुके आंसू से शून्य को निहारती नवयौवना की पेन्टिंग में कलाकार ने सिंदूर का बदला पाकिस्तान हुआ कंगला लिखा है। यह शब्द अब राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड कर रहा है। सिविक सेंटर कृष्ण अर्जुन रथ परिसर में बनाए गए इन चित्रों को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो लोगों की भीड़ लग रही है।
ज्ञात हो कि अंचल के नामचीन कलाकारों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा मात्र चार दिन में पाकिस्तान को धूल चंटा देने की घटना को 100 फीट लंबी पेन्टिंग में दर्शाया है। जिसके कारण पाकिस्तान में त्राहिमाम मच गई और वे सीजफायर के लिए दुनिया की महाशक्तियों के पैरों में जाकर गिड़गिड़ाने लगे थे। इस बात की पुष्टि स्वयं अमेरिका ने की है, वहीं आतंकवादियों के जनाजे में सेना के शामिल होने पर उसे जमकर लताड़ा भी है। बहरहाल भारतीय सेना की कार्रवाई से देश में अभूतपूर्व एकता का संचार हुआ है। खुद कश्मीर के पहलगाम में भी आम नागरिक अब तिरंगा झंडा लेकर निकल पड़े हैं। भिलाई के सिविक सेंटर में एकत्रित कलाकारों और सैकड़ो लोगो ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने वाले भारतीय सेना के जाबांज सिपाहियों को ही देश का सच्चा हीरो निरूपित किया है और उनके पराक्रम में पेन्टिंग बनाकर पलक-पांवड़े बिछाई है। ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया है। वे युवावस्था से ही अपनी कला के माध्यम से सामाजिक सरोकार के कार्य करते आ रहे हैं। चाहे देश में आपदा हो, नक्सली क्षेत्रों में बच्चों को निशुल्क कला प्रशिक्षण देना हो या शासन-प्रशासन को आईना दिखाना उनकी तूलिका स्वमेव ही मुखरित हो उठती है। उनके इन पुण्यार्थ कार्यों में दुर्ग, भिलाई, खैरागढ़, राजनांदगांव और रायपुर के कलाकार भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने भारत द्वारा युद्ध रोकने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे भारत में युद्ध का लंबा चलना उचित नहीं है। इससे चीन छोड़कर बाहर जाने वाली मल्टीनेशनल कंपनियाँ भारत नहीं आएगी। यही बात वह चाहता है और पाकिस्तान को मोहरा बनाकर ऐसी हरकतें करता है। कश्मीर में शांति और पूरे भारत में बढ़ रही धार्मिक एकता के कारण भी पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। लाखों-करोड़ो भारतीय सैलानियों के कश्मीर जाने से वह बेचैन है और धार्मिक स्तर पर फूट डालने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा है कि भिखारी बनने की कगार पर पहुंच चुके ऐसे देश को छठी का दूध याद दिला देने से भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। अंकुश ने भारत सरकार और समस्त देशवासियों से अपील की है कि हमें आपसी सौहाद्र बनाए रखना चाहिए और पूरी ताकत अपने देश के विकास में लगा देना चाहिए। जिससे तीसरी नहीं बल्कि विश्व की दूसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में हम कदम बढ़ा सकें।